फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रात में पिंक बूथ का उद्घाटन, सुबह दो महिलाओं की छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महिला सुरक्षा और अपराध रोकने के उद्देश्य से शनिवार की रात नगर के मेन चौक पर पुलिस ने पिंक बूथ का उद्घाटन किया था। इसके 24 घंटे के अंदर ही रविवार को सुबह दर्शन-पूजन करने पहुंची दो महिलाओं की चेन छीन ली गई। इसमें एक कलेक्ट्रेट के कर्मचारी की पत्नी हैं। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जताई है। नगर के मेन चौक के पास स्थित मां शीतला मंदिर में रविवार को नवरात्र की अष्टमी पर दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। दर्शनार्थियों में सबसे ज्यादा महिलाएं थी। कतारबद्ध होकर वह पूजन में लगी थीं। इसी बीच महज पंद्रह मिनट के अंदर ही एक-एक दो महिलाओं के गले से चेन गायब हो गई। गले पर हाथ जाने के बाद महिलाओं को चेन कटने का अहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। मंदिर के बाहर पुलिस की ड्यूटी भी लगी थी। पीड़िता ब्रह्मनगर निवासी किरन सिंह और बढ़ौली निवासी सरोज वर्मा ने बताया कि वह मंदिर आईं, तब तक उनके गले में चेन थी, लेकिन भीड़ के बीच अचानक गले से चेन काट लिया गया। भीड़ से बाहर निकलीं तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। दोनों पीड़िताओं ने तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अवगत कराया। पुलिस ने आसपास मौजूद संदिग्धों की तलाशी भी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आसपास के लोगों के मुताबिक शनिवार को भीड़ के बीच एक महिला के साथ घटना हुई थी। इस बाबत सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत का कहना था कि मंदिर में दोपहर तक चेन काटे जाने की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है। वैसे एहतियात के तौर पर मंदिर के आसपास घूम रहे कुछ संदिग्धों व नशेड़ियों को हिरासत में लिया गया है। मंदिर व पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें