फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी भरे गड्ढे में फंसा पिकअप, दो घंटे बाद निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल-रॉबर्ट्सगंज स्टेट मार्ग पर खुटहां गांव में शनिवार सुबह एक पिकअप पानी भरे गड्ढे में फंस गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे किसी तरह निकाला गया। इस दौरान आवागमन करने वाले वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद से लेकर भोर तक बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। घोरावल रॉबर्ट्सगंज स्टेट हाईवे पर खुटहां गांव में इंडियन बैंक के पास पानी भरे गड्ढे में शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन फंस गया। इससे सड़क के दोनों तरफ कई बार जाम की स्थिति बन गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गड्ढे से पिकअप वाहन को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें