रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के पास रविवार रात मवेशी लेकर जा रही तस्करों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप के नीचे दबने से एक मवेशी मर गया। वहीं, मौके से तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप और छह मवेशियों को थाने लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मिर्जापुर से बिहार जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि मवेशियों को आश्रय स्थल भेजा जाएगा और तस्करों की तलाश की जा रही है। संवाद