रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में खेत चराने के विवाद में सोमवार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल मुनीब यादव (50) पुत्र भोनू यादव की बुुधवार को मौत हो गई। मुनीब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। बुधवार की सुबह मुनीब यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में रामपुर बरकोनिया पुलिस आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।