स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में 48 वर्षीय हिल्लू पुत्र मारकंडे की शुक्रवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाने के एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी अशर्फी ने तहरीर देकर बताया है कि पति हिल्लू शुक्रवार की सुबह राजगढ़ बाजार गए थे। वापस आकर घर के अंदर पड़ी चारपाई पर सो गए। काफी देर से सोया हुआ देखकर मैं जगाने गई। जगाने के बाद भी जब नहीं जगे तो पास पड़ोस के लोगों को बुलाकर ले आई। लोगों ने भी जगाने का प्रयास किया जब नहीं जगे तो लोगों को आभास हुआ की मौत हो गई है। किसी जंतु के काटने से मौत की आशंका जतायी। ऐसी स्थिति में मौत के सही कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जाना आवश्यक है।दारोगा के मुताबिक मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा।