नगर पंचायत में शुक्रवार को स्वच्छता कार्य करा रहे ठेकेदार की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने नाटक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से सफाई, गीला एवं सूखा कूड़ा के प्रबंधन एवं शौचालय के उपयोग के महत्व पर जोर डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने और गीला व सूखा कूड़ा को अलग-अलग रख कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम नगर के सभी वार्डों में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद वैसवार, अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा, सभी सभासद, आम जनता के साथ कर्मचारी उपस्थित रहे।