फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोज पहुंचते थे विधायक से मिलने वाले, सजा के बाद पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के रासपहरी गांव में दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। विधायक को सजा के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हर कोई कोर्ट के फैसले को अपने नजरिए से देख रहा है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हाईकोर्ट से विधायक को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

रासपहरी गांव में दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह को शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट से सजा सुनाने के बाद गांव में सन्नाटहै। यही नहीं विधायक के घर पर भी किसी का आना जाना नहीं हुआ। इससे पहले विधायक होने के नाते उनके घर पर अक्सर लोग आते-जाते थे। कोर्ट के आदेश के बाद से ही सियापा छाया है। उधर इन सारे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी निगरानी कर रही है।
मेरे पति को फंसाया गया: सुरतन देवी
विधायक की पत्नी और पूर्व प्रधान सुरतन देवी ने कहा कि उनके पति को साजिशन फंसाया गया है। उनका कोई दोष नहीं है। एक प्रतिनिधि का नाम लेते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेश में साजिश रची गई। दबाव पर मुकदमा लिखवा गया और फिर झूठे गवाह व बयान दिलाकर पति को सजा कराई गई। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी।
विज्ञापन

दस्तावेज तैयार करने में जुटा खेमा
सोनभद्र। दुष्कर्म मामले में सजा के बाद विधायक का खेमा हाईकोर्ट में अपील दायर करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में विधायक के परिजन व अन्य समर्थक लगे रहे। कोर्ट के फैसले की प्रति लेकर उसका अध्ययन किया जा रहा है ताकि हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखते हुए राहत पाई जा सके। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष भी फैसले के बारे में चुनाव आयोग सहित सक्षम अधिकारियों को प्रेषित करते हुए अग्रिम प्रक्रिया में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें