डाला। बारिश के बाद गुरमुरा रेलवे स्टेशन से चोपन मार्ग पर आवागमन खतरनाक हो गया है। गुरमुरा नाला पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोग नाला से होकर आवागमन कर रहे हैं। बरसात के दिनों में नाला के रास्ते आवागमन करना और रेलवे लाइन पार करना जोखिम भरा है। गुरमुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 800 मीटर दूर चोपन मार्ग पर ब्रिज नंबर 327 के पास पुल का निर्माण हो रहा है। लिहाजा लोग गुरमुरा नाला से होकर आवागमन करने को विवश हैं। इस रास्ते दिन भर में सैकड़ों बाइक सवार व टेंपो, बोलेरो आदि के साथ ग्रामीण गुजरते रहते हैं। बारिश के बाद गुरमुरा नाले में जलभराव से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बिना बारिश के दो फीट पानी बह रहा है। बारिश होने पर कमर भर पानी बहने लगता है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुड़वानी, कैमभापान, कुम्हियां के लगभग 200 से ज्यादा घरों का मात्र यही एक रास्ता है। कैमभापान निवासी लक्ष्मण ने बताया कि जहां से पानी का निकास है, वहां से लगभग तीन फिट गहरी व चार फिट चौड़ी पोकलेन मशीन से मिट्टी हटा दिया जाता तो थोड़ी राहत मिलती। इस संबंध में धनबाद मंडल के डीआरएम एके मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।