फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में उमड़े लोग, करमा नृत्य ने बांधा समा

विज्ञापन
कोन क्षेत्र के बागेसोती में अ​खिल भारतीय बनवासी कल्याण सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
कोन। विकास खंड क्षेत्र के बागेसोती में मंगलवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण सेवा समिति की ओर से जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। करमा, शैला नृत्य व अन्य जनजातीय लोक कलाओं की मोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि जनजाति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने आदिवासी परंपरा के अनुसार करम डाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। विभिन्न गांवों से आई टीमों ने पारंपरिक करमा नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंपोजिट विद्यालय बागेसोती की छात्राओं ने भी आकर्षक करमा नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की कई परंपराओं को आदिवासी समाज आज भी जीवंत रखे हुए है। विलुप्त होती संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री आनंद जी, आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा आदि ने संबोधित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान पर जोर दिया। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार ओबरा नरेंद्र राम, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, मुन्ना धांगर, विमल सिंह, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें