फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हैंडपंप से प्यास बुझा रहे 50 घरों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। विकास खंड करमा के भरुहा गांव में पानी की भारी किल्लत हो गयी है। गांव में लगभग 50 घरों के बीच में पीने के पानी के लिए मात्र एक हैंडपंप ही सहारा है। गांव में दो हैंडपंप लगे थे, जिसमें पनिका बस्ती में लगा हैंडपंप चार दिन से खराब पड़ा है। गांव की दलित बस्ती में मात्र एक हैंडपंप है जो लगभग 50 घरों के लोगों की प्यास बुझा रहा है। वह भी अब पानी छोड़ने की कगार पर है। रुक-रुक कर पानी दे रहा है जिस पर सुबह से शाम तक पानी लेने वालों की भी भीड़ जमा रहती है। अपने अपने को पानी लेने के लिए कभी-कभी विवाद भी होने लगता है। ग्रामीण बुधराम पानिका, रामनाथ, लालता, राजू, मोलई, सियाराम, शंकर, सियाराम गौतम, राम सिंगार, बच्चा लाल, जगदीश, हरिहर आदि लोगों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल सिंह से संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में आया है। मैं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल सिंह को तत्काल गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए टैंकर चलाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें