फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दीपोत्सव पर पटाखाें की लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपों के त्योहार दीपावली के दिन लोगों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। सुबह से देर शाम तक पटाखाें की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही चुर्क नगर पंचायत एवं आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सजे पटाखा बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। रात में पटाखें फोड़कर दीपावली हर्षाेल्लास से मनाया।
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर जिले में पटाखों और आतिशबाजी के सामानोें की खरीद पर लोगों ने दिल खोल कर पैसे खर्च किए। राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान, चोपन में सब्जी मंडी मैदान, ओबरा में गांधी मैदान, दुद्धी में टाउन क्लब मैदान, अनपरा में परियोजना ग्राउंड, शक्तिनगर में ज्वालामुखी मंदिर ग्राउंड के अलावा घोरावल, रेणुकूट, रामगढ़, विंढमगंज, शाहगंज बाजार सहित कुल 17 स्थानों पर पटाखे की दुकानें सजाई गई थीं। चिह्नित किए गए स्थलों के अलावा भी कई छोटी दुकानों पर भी पटाखों के स्टाल लगे रहे। राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में सजीं दर्जनभर से अधिक दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। जहां नगर के लोगों ने दीपावली के दिन पटाखे खरीदे। चुर्क बाजार में पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति न मिलने के कारण उस क्षेत्र के लोग भी पटाखे की खरीदारी करने के लिए हाइडिल मैदान पहुंचे। यहां अलग-अलग नामों के पटाखे लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहे। जिले के अन्य इलाकोंं में भी त्योहार का उल्लास लोगों पर छाया रहा। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ पटाखे की दुकानों पर जुटी रही। दीपावली पर पटाखा बाजार गुलजार होने से व्यापारियों को अच्छा मुनाफा भी मिला। अगलगी की घटनाओं से बचने के लिए लाइसेंस धारकों ने फायर एक्सटिंग्यूशर, बालू से भरी बाल्टी, पानी से भरे टैंक का इंतजाम भी कर रखा था। अग्निशमन विभाग ने नगर के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन दस्ता भी तैनात रखे रहा।
ग्रीन पटाखों की धूूम
दीपावली के दिन ग्रीन पटाखों की मांग काफी रही। युवाओं में इस साल आए नए पटाखों को लेकर खूब क्रेज दिखाई दी। इसमें बटरफ्लाइ, स्कॉई शॉर्ट, पॉप-पॉप और सीटी बम, बुल्डोजर बम, चंद्रयान की अधिक मांग रही। बटरफ्लाई बम रॉकेट की तरह चलता है और आसमान में फटने के बाद तितली के आकार में चमक देता है। पॉप-पॉप, कैंडी की तरह है, जिसे जमीन पर पटककर चलाया जाता है। इसके अलाव सीटी बम, जिसमें आग लगते सीटी बजती। यह पटाखे इस वर्ष नए आए हैं। यह पटाखे युवाओं सहित बच्चों को खूब भाए। अपेक्षाकृत कम आवाज व धुएं वाले इन पटाखों के प्रयोग से प्रदूषण कम होता है। ग्राहक भी इन्हीं पटाखों को वरीयता दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें