फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बर्फ की सिल्लियों से बनाई बाबा बर्फानी की झांकी देखने पहुंचे लोग

विज्ञापन
ओबरा के राम मंदिर प्रांगण में बर्फ से निर्मित शिवलिंग। संवाद
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी की भव्य झांकी के दर्शन के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। झांकी के दर्शन से पूर्व सोमवार की सुबह मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी एवं उप जिलाधिकारी रवि पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति व बाबा बर्फानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमरनाथ गुफा की तर्ज पर बर्फ की सिल्लियों से बाबा बर्फानी का दरबार तैयार किया गया। इस दरबार को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। बाबा बर्फानी समित के अध्यक्ष सतीश पांडेय ने बताया कि बर्फ की सिल्लियों से बनाई जाने वाली झांकी को देखने पर प्रतीकात्मक रूप से अमरनाथ गुफा की अनुभूति होती है। कृत्रिम गुफा से लेकर मुख्य दर्शन स्थल को प्राकृतिक वातावरण से जोड़ने के लिए फूल पत्तियों से सजाया गया। बता दें कि गत 14 वर्षों से बनाई जा रही बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शन को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें