फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चचेरे भाइयों की मौत से स्तब्ध हैं लोग, गांव में छाया रहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुकापार पनारी ग्राम पंचायत के टोला खैराही गांव में कुएं में डूबने से चचेरे भाइयों की हुई मौत के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। दोनों बच्चों के घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार की सुबह गांव पहुंची ओबरा पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पनारी ग्राम पंचायत के टोला खैराही निवासी धर्म सिंह का पांच वर्षीय पुत्र अनिल और राय सिंह का सात वर्षीय पुत्र मुकेश बृहस्पतिवार की देर शाम खेलते समय कुएं में गिर गए थे। डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे रोज की तरह कुएं के पास ही खेल रहे थे। परिवार के सदस्य भी वहीं थे। अचानक काम याद आने पर वह बच्चों को छोड़कर अंदर गए और कुछ देर बाद बाहर आए तो उन्हें न देख अवाक रह गए। पहले तो आसपास कहीं जाने की बात समझ खोजबीन करते रहे। किसी को अहसास ही नहीं था कि बच्चे कुएं में गिरे होंगे।
देर रात जब कुएं में झांका गया तो अंदर का हाल देख परिजन सन्न रह गए। दोनों बच्चे कुएं के अंदर गिरे हुए थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्म सिंह के दो पुत्रों में मृतक अनिल बड़ा था। वहीं राय सिंह के तीन बच्चों में मुकेश भी सबसे बड़ा था। अपने बच्चों के शव से लिपटकर मां व अन्य परिजन बिलखते रहे। एक साथ चचेरे भाइयों की मौत की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें