फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार की टक्कर से पैदल घर जा रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छतरीपुर गौरा गांव निवासी लल्लन (40) की बुधवार की रात करीब 10 बजे गौरा मनकठी मार्ग पर कार की टक्कर से मौत हो गई। गांव निवासी लल्लन पुत्र तेज प्रताप रात को घर से डेरा पर जा रहे थे। गौरा मनिकठी मार्ग पर उन्हें कार ने टक्कर मार दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राम सिंह ने बताया कि हादसे में लल्लन को गंभीर चोटें आई थीं। चोट की वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें