केकराही। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे करमा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार के नेतृत्व में धर्मगुरुओं की बैठक हुई। ज्ञानवापी प्रकरण के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से आमजन मानस से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। धर्मगुरुओं व स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ हुई बैठक में धर्मगुरुओं से कहा गया कि ये शांति बनाए रखने की लोगों से अपील करें। कानून व्यवस्था बनाये रखने में शासन-प्रशासन की मदद करें। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश सिंह, छेदी प्रधान, मेराज खान, लालो पूर्व प्रधान, मुस्तकीम खान, शरीफ खान, मकसूद खान आदि मौजूद रहे।