फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी इलेवन और मिर्जापुर की टीमों ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा गांधी मैदान में आयोजित ओबरा कप में बुधवार की रात हुए मुकाबलों में पीडी इलेवन और मिर्जापुर की टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला डीएसके ओबरा बनाम पीडी इलेवन ओबरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडी इलेवन ओबरा ने निर्धारित आठ ओवरों में 79 रन बनाए। जवाब में उतरी डीएसके ओबरा की टीम 48 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला मिर्जापुर बनाम ओप्पो अटैक ओबरा के बीच खेला गया। निर्धारित आठ ओवरों के मुकाबले में मिर्जापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओप्पो अटैक ने आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 49 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मिर्जापुर की टीम ने चार विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मुकाबला मिर्जापुर बनाम भदोही के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में उतरी भदोही की टीम पूरे ओवर खेलकर 49 रन ही बना सकी। इस मैच में निर्णायक रोशन सिंह, प्रवीण कुमार, दीपू व प्रदीप शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें