फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा व एएनएम को दी गई पीसीबी की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के सभागार में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ आरएन सिंह के निर्देशन में ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक लेवल ट्रेनर डॉ संजय कुमार सिंह ने आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को ट्रेनिंग दिया। बताया कि निमोनिया से छोटे बच्चों को बचाने के लिए भारत सरकार ने वैक्सीन लॉंच की है। इसका नाम न्यूमोकोकल कोंजुगटेड वैक्सीन है। एक साल से नीचे के बच्चों को तीन टीके डेढ़ महीने पर पहला, साढ़े तीन महीने पर दूसरा और नौ महीने पर बूस्टर डोज लगेगा। इस प्रशिक्षण में यह बताया गया की टीकाकरण के सत्र स्थल पर कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मुंह में मास्क लगाकर हाथों को बराबर साबुन से धोते हुए बच्चे का टीकाकरण कराना है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार करना है, ताकि लोगों को पीसीवी वैक्सीन के बारें में जानकारी हो सके। वैक्सीन को टीकाकरण सत्र स्थल पर कैसे ले जाना है, कैसे रखना है व बच्चे को कैसे लगाना है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कोल्ड चेन इंचार्ज देवेश सिंह, डब्लूएचओ के अंजनी दुबे, यूनिसेफ के महेश प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें