ब्लू स्टार क्रिकेट क्लब के संयोजन में गड़ईडीह खेल मैदान में आयोजित विंटर कप 2023 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। उद्घाटन मैच में पटवध की टीम ने ओबरा को हराया।
दस दिवसीय चलने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि चैयरमेन प्रतिनिधि उस्मान अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, करगरा प्रधान फूलचंद ने संयुक्त रूप से किया। पटवध ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी ओबरा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। ओबरा की टीम 99 रन ही बना सकी। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पटवध के मनीष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान लगातार तीन छक्का मारने वाले खिलाड़ी युवराज को समाजसेवी शेर खान की तरफ से 501 का नकद इनाम दिया गया। अंपायर की भूमिका में राहुल जेकर व राजेश यादव तथा स्कोरर की भूमिका गोल्डन खान ने निभाई। मनोज चौबे, विनीत शर्मा, अनीश अहमद, आर्यन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।