फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों को मिले बेहतर इलाज : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी, जनरल और महिला वार्ड के साथ मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने दवाओं की उपलब्धता और वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मेडिकल कॉलेज में कोई दवा उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को वह कहां से मिलती है। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसी स्थिति में मरीज औषधि केंद्र के माध्यम से दवाएं प्राप्त करते हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि मरीजों को दवा और उपचार के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर समय से इलाज सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद चिकित्सकों के साथ बैठक में मंडलायुक्त ने जोर दिया कि जिले के मरीजों को जरूरी और समुचित उपचार मेडिकल कॉलेज में ही मिल सके। उन्हें इलाज के लिए दूसरे जनपदों में जाने की जरूरत न पड़े। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें