आनंद बिहार से हटिया झारखंड जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की मौत हो गई। यह ट्रेन चंदौली से होते हुए झारखंड को जाती है। किसी कारण वध इसका रूट बदला गया था। जो चुनार-चोपन रेल मार्ग से गुजारी गई।
इसी ट्रेन में ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला निवासी हंसलाल (54) पुत्र रामकेश्वर सवार था। ट्रेन चुनार के पास पहुंची थी कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई।
इस पर रेलवे स्टेशन सोनभद्र के स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत के प्रयास से हंसलाल को अचेतावस्था में ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी चुर्क ने बताया कि एक यात्री के अचेतावस्था में होने की सूचना मिली थी। जिसको एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया था। उसकी मौत और पहचान के संबंध में जानकारी नहीं है।