फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज से चोपन-चुनार के बीच निरस्त रहेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनबाद रेलवे की तरफ से कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड के बरवाडीह से चलकर चोपन के रास्ते चुनार तक जाने वाली पैंसेजर ट्रेन काे चोपन-चुनार स्टेशन के बीच निरस्त किए जाने का रेलवे ने फैसला किया है। गाड़ी संख्या 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चोपन से चुनार के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह गाड़ी 53352 चुनार- बरवाडीह पैसेंजर भी दो दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त की गई है। अप-डाउन की दोनों ट्रेनों का संचालन बरवाडीह से चोपन के बीच ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें