वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक राहगीर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी मय देवरा गांव निवासी बाबूलाल (40) साइकिल से अपने गांव से वैनी बाजार जा रहा था। रास्ते में वैनी में संतलाल की मिट्टी की दीवार साइकिल सवार के ऊपर गिर गई। मिट्टी के नीचे दबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।