फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। क्षेत्र के ग्राम बेलहत्थी टोला टेढ़ीहवा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। वह भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

दार्जिलिंग निवासी तूफान राय (42) ट्रेन नंबर 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। बृहस्पतिवार की भोर में हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहत्थी के टोला टेढ़ाहवां क्षेत्र में वह संदिग्ध हाल में ट्रेन से गिर गया। पटरी के किनारे वह मृत पड़ा मिला। हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी उसके परिवारवालों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें