रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एक-एक मतदाता से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के साथ ही पार्टी को और मजबूत बनाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने जिले के पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आग्रह किया। बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ आदि उपस्थित रहे।