फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी की आंख में घुसा बारूद का कण

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी बीजीआर में कार्यरत संविदा कर्मी के आंख में शनिवार सुबह कार्य के दौरान बारुद का कण घुस जाने से हड़कंप मच गया। घटना कैसे हुई यह साफ नहीं हो सका है। घायल कर्मी की हालात गंभीर बनी हुई है। साथियों के मुताबिक दोनों आंखों में भयंकर जलन के साथ पानी गिर रहा है। कोहरौलिया गांव निवासी उमेश गुप्ता (28) बीना कोयला खदान में ओबी हटा रही निजी कंपनी बीजीआर में बतौर संविदा मजदूर विस्फोटक अनुभाग में कार्ययत है। आरोप है कि शनिवार सुबह असुरक्षित तरीके से की जा रही ब्लास्टिंग प्रक्रिया के दौरान उमेश गुप्ता के दोनों आंखों में बारूद के कण घुस गए। मौके पर मौजूद निजी कंपनी अधिकारियों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। इस घटना के पीछे भी लापरवाही बरतने का मामला सामने आ रही है। घायल कर्मी के परिजनों ने समूचित इलाज के साथ पूरे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें