फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़े का सौदा: मां-बाप ने 45 हजार में बेच दिया नवजात, पूरे पैसे नहीं मिले तो ढाई माह बाद खुली पोल

Fri, 03 Feb 2023 05:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के एक गांव में माता-पिता ने अपने नवजात का सौदा कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। महज कुछ पैसों के लिए मां-बाप ने नवजात का सौदा कर दिया। खरीदारों ने पूरे पैसे नहीं दिए तो करीब ढाई माह इसकी पोल खुली। पुलिस ने मां-बाप और दो बिचौलियों समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन कार्यालय को किसी ने बीजपुर के राय कॉलोनी निवासी एक परिवार में नवजात का सौदा करने की सूचना दी थी। गोपनीय सूचना के आधार पर बाल संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा और एसआई ओमप्रकाश सिंह की टीम बीजपुर पहुंची।

पड़ोसी ने दिया था बच्चा बेचने का प्रस्ताव

स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने राय कॉलोनी निवासी उर्मिला देवी के घर दबिश दी। महिला नदारद रही। घर पर उसका पति शाकिर हुसैन मौजूद था। पूछताछ में पहले तो उसे टालमटोल किया, लेकिन काफी समझाने और सख्ती दिखाने के बाद उसने सच्चाई बयां की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शाकिर ने बताया कि पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। पत्नी गर्भवती हुई तो पड़ोस में रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता व मानकुंवर ने घर आकर गरीबी के कारण बच्चे की सही परवरिश न हो पाने का हवाला देते हुए उसे बेचने का प्रस्ताव रखा। दोनों ने 45 हजार रुपये में बच्चा अपने एक रिश्तेदार को सौंपने की बात कही। उनकी बात सुनकर पत्नी उर्मिला तैयार हो गई।

26 हजार रुपए में ले गए बच्चा

गत 21 नवंबर की रात एक निजी अस्पताल में उर्मिला ने प्रसव के बाद पुत्र को जन्म दिया। अगले ही दिन मानकुंवर, उसका पति सत्यनारायण गुप्ता व दामाद शिवशंकर गुप्ता एक अन्य बुजुर्ग दंपती के साथ नेमना स्कूल के पास उन्हें मिले। तय सौदे के अनुसार उसे 26 हजार रुपये पेशगी के तौर पर दिए। शेष पैसा बाद में देने को कहा, लेकिन अब तक उन्होंने बाकी राशि भी नहीं दी है।
विज्ञापन

बाल संरक्षण इकाई की टीम शाकिर के साथ मानकुंवर के पास पहुंचे तो उसने बच्चा न होने से परेशान रिश्तेदार को बच्चा दिलवाने की बात स्वीकार की। टीम ने उनके बताए पते बभनी के भंवर गांव पहुंचकर बच्चा बरामद किया। नवजात को जन्म देने वाले मां-बाप, बिचौलिया दंपती उसके दामाद समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बीजपुर एसओ पंकज सिंह ने बताया कि पांचों को जेजे एक्ट (किशोर न्याय अधिनियम ) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें