फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: विभिन्न पदों के लिए 3658 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। संभावित दावेदार नामांकन पत्रों की खरीद के साथ ही चुनाव का प्रचार भी जोरों पर कर रहे हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री भी जोरों से चल रही है। मंगलवार को जिले में कुल 3658 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें से 178 नामांकन पत्र जिला पंचायत सदस्य वार्ड के लिए बिके। इसके अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड के लिए भी नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 178, बीडीसी के 118 व ग्राम पंचायत सदस्य के 150 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह दुद्धी ब्लॉक में प्रधान पद के 78, वार्ड सदस्य के 219 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 68 नामंकन पत्र बिके। घोरावल में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 233, ग्राम प्रधान के 350 व ग्राम पंचायत सदस्य के 262, चोपन में ग्राम प्रधान 124, बीडीसी 94, ग्राम पंचायत सदस्य 118, चतरा प्रधान 86, बीडीसी 57, ग्राम पंचायत सदस्य 43, करमा प्रधान 112, बीडीसी 91, ग्राम पंचायत सदस्य 86, कोन प्रधान 122, बीडीसी 81, ग्राम पंचायत सदस्य 131, बभनी प्रधान 33, बीडीसी 46, सदस्य 83, नगवां प्रधान 86, बीडीसी 33, सदस्य 47 और म्योरपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 78, बीडीसी के 82 और ग्राम पंचायत सदस्य के 191 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पंचायत चुनाव मैदान में उतरे दावेदार घर-घर जाकर संपर्क करने में जुटे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में परंपरागत प्रचार माध्यमों के साथ साथ आधुनिक प्रचार तंत्रों का सहारा लिया जा रहा है। प्रत्याशी आधुनिक प्रचार तंत्रों के जरिए लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें