राबर्ट्सगंज में आतंकवाद का पुतला फूंकते मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
जम्मू-कश्मीर के उरी में सैन्य काफिले पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान गेट के पास राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत ) के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दे। कहा कि केंद्र सरकार से देश के दुश्मनों, आतंकवादियों, घुसपैठियों, ड्रग्स तस्करों से देश के जवानों की सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर दीवार बनवाएं। अभी तक देश की सीमा पर दीवार न बनाकर सुरक्षा में लापरवाही बरता जा रही है। मानवाधिकार नगर उपाध्यक्ष बल्लू, नियामत उल्ला, विनय, अमन, महेंद्र, जय सिंह, इस्तीखार, राजू, बुफरान, शहनवाज, आदि रहे।