फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड वाहनों का धड़ल्ले से हो रहा संचालन, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के लीलासी मोड़-सांगोबांध मुख्य मार्ग और बैना संपर्क मार्ग पर ओवर लोड बालू लदे ट्रकों के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल ओवर लोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। पर्यावरण कार्यकर्ता और सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के क्षेत्रीय संयोजक, बेचन राम, मानिक चंद, नंदलाल, विजय, देवशाह, राम करन, शिव कुमार आदि का कहना है कि म्योरपुर ब्लॉक अस्पताल और दुद्धी तहसील कोर्ट जाने का फरीपान म्योरपुर प्रमुख मार्ग है, जिसे सरकार ने करोड़ो की लागत से निर्माण कराया है, लेकिन ओवर लोड वाहनों के संचालन से सड़क खराब हो जाएगी। जिससे हम ग्रामीणों को परेशानी होगी। बेचन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सीमा पर गूलर घाट में बालू खनन का ठेका हुआ है। कहा वहां से यूपी के रास्ते बालू वारणसी सहित अन्य हिस्सों में भेजा जा रहा है। आरोप लगाया कि यह सब परिवहन विभाग की मिली भगत से हो रहा है। मामले को लेकर उपपरिवहन अधिकारी पीएस रॉय ने फोन पर बताया कि कोई भी ओवर लोड वाहन बैरियर से होकर गुजरता है, वहां जांच करा लेंगे। सड़क पर सभी गाड़ियों का निरीक्षण करना संभव नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें