बभनी के परसाटोला तिराहे पर बिजली कैंप में अधिकारी व उपभोक्ता।स्रोत स्वयं
बभनी। बिजली निगम ने बुधवार को परसाटोला बाजार में एक विशेष कैंप लगाया, जिसमें एक लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूली गई। कुल 70 उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर और नाम संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चला। इसमें अधिक बिल, गलत मीटर रीडिंग और बकाया बिलों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा हुआ। उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता की मौजूदगी में बड़े बकाएदारों के बिलों की जांच की गई। 20 उपभोक्ताओं के बिलों में सामान्य सुधार कर भुगतान कराया गया। चार उपभोक्ताओं के एक लाख रुपये से अधिक के बड़े बिलों में सुधार कर उन्हें जमा किया गया। छह उपभोक्ताओं के नाम में भी संशोधन किया गया। कैंप में शिवम गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।