फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आवास में मृत मिला आउटसोर्सिंग कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी का बृहस्पतिवार को उसके आवास में शव मिला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओबरा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी राजेश यादव ओबरा के अग्रवाल नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी, दो बेटियों के साथ कुशीनगर स्थित अपने मायके गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान के केयरटेकर ने काफ़ी दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर उसने जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां राजेश का शव ज़मीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। करीब पंद्रह दिनों पहले ही ठेकेदार ने राजेश यादव को काम से हटा दिया था। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें