फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़क-गरज के साथ हल्की बारिश हुई। ग्राम पंचायत करईल के धंगरडीहा टोला में बारिश के साथ बिजली गिरने से सूबेदार उरांव 20 पुत्र सुरेश मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे सूबेदार अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के नीचे बाल कटवा रहा था। अचानक तेज गरज-तड़क के साथ बिजली गिरी, जिससे सूबेदार की मौत हो गई। प्रधान की सूचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। ग्रामीणों ने डीएम से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के साथ ही क्षेत्र में बिजली तड़ित यंत्र लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अक्सर क्षेत्र में बिजली गिरने से लोग असमय जान गंवा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें