दुद्धी कस्बा में हादसे के बाद बेकाबू ट्रैक्टर एवं लगी भीड़-संवाद
दुद्धी। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रविवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक युवक को हल्की चोटें आईं। युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय स्कूटी मालिक सड़क किनारे एक गुमटी में बाल कटवा रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अचानक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। छठ महापर्व के कारण हाईवे और आसपास के बाजारों में काफी भीड़ थी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। दुद्धी कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दुद्धी कस्बा में हादसे के बाद बेकाबू ट्रैक्टर एवं लगी भीड़-संवाद