फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुंतल खोआ पकड़ा गया, किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दीपावली पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए सघन जांच की। टीम ने मिलावटी खोवा पकड़ने के लिए बढ़ौली चौराहा रार्बट्सगंज पर कई बसों की जांच की। एक बस में एक क्विंटल खोवा पकड़ा गया। निरीक्षण के दौरान खोवे में मिलावट का संदेह होने पर आयोडिन टिंचर से भी जांच की गई। जांच में खोवे में स्टार्च मिला होने का मामला सामने आया। फिर नमूना लेकर एक क्विंटल खोवा नष्ट कर दिया गया। जांच टीम वहां से चंडी होटल के तरफ पहुंची। वहां साढ़े तीन क्विंटल बूंदी के लड्डू ले जाते हुए देखा तो उसे रोककर जांच की गई। मिलवाट का संदेह होने पर बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। सभी संग्रहित नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। टीम मेें अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें