फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों का सही ढंग से नहीं किया जा रहा है पालन

विज्ञापन
ओबरा के अंबेडकर चौराहे पर संयुक्त संघर्ष समिति की आम सभा को संबोधित करते योगेंद्र प्रसाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। संघर्ष समिति के बैनर तले ओबरा परियोजना के समस्त सक्रिय संगठनों ने डॉक्टर भीमरॉव अंबेडकर चौराहे के पास आम सभा करते हुए ओबरा सी के निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिकों को संबोधित किया।वक्ताओं ने बताया कि गत दिनों ओबरा सी में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से संबंधित एक पत्र देकर दूसान कंपनी तथा उसके वेंडरों से मुख्य महाप्रबंधक ओबरा की उपस्थिति में वार्ता की गई थी। इसके बाद कंपनी एवं उसके वेंडरों द्वारा संघर्ष समिति द्वारा उठाये गये विषयों पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने की संस्तुति दी गई थी किंतु लंबे समयावधि बीत जाने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। बहुत से मजदूरों को ईपीएफ की पर्ची भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा मजदूरों को कार्यस्थल पर भोजन अवकाश के लिए कई जगह समुचित छायादार स्थान उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार से विभिन्न श्रम कानूनों के पालन की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। ऐसी स्थिति में संघर्ष समिति मजदूरों के शोषण को लेकर मौन नहीं रह सकती है। वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी, समय से वेतन का भुगतान, ईपीएफ, बोनस, कार्य रहते श्रमिकों को काम से निकालना एवं अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान प्रबंधन एवं कार्यदाई संस्था के माध्यम से कराया जाएगा तथा किसी प्रकार का शोषण एवं उत्पीड़न मजदूरों के साथ नहीं होने दिया जाएगा। सभा को इं. अदालत वर्मा, अजय कुमार सिंह, शीतला प्रसाद मिश्र, हरदेव नारायण तिवारी, बीडी तिवारी, बीडी विश्वकर्मा, अंबुज सिंह, मुन्ना ख़ां ने संबोधित किया। सभा का संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान आरपी त्रिपाठी, लाल चंद, शाहिद अख्तर, मनीष श्रीवास्तव, दीपक सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, विजय सिंह, पशुपति नाथ विश्वकर्मा, संजय शर्मा, प्रभात पांडेय, अंजार ख़ां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें