फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पंडाल लगाने से रोकने पर भड़के आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। वर्षों से चली आ रही परंपरा को दरकिनार कर पूजा पंडाल बनाने से रोकने पर बेलाटांड गांव की दुर्गा पूजा कमेटी के लोग भड़क उठे हैं। बिजली निगम के एसडीओ और शाहगंज पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए आयोजकों ने दुर्गा पूजा न मनाने का एलान किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे विधायक ने हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बेलाटांड गांव में दुर्गा पूजा के लिए पंडाला सजाया जा रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर पूजा पंडाल पर शाहगंज पुलिस व बिजली निगम के एसडीओ पहुंचे। कमेटी के लोगों को बुलाकर पास में बिजली का तार होने का हवाला देकर पंडाल हटाने को कहा। ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी। कमेटी के लोगों का कहना था कि पिछले चालीस वर्ष से पूजा इसी स्थान पर होती आ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल के पास से गुजर रहे एलटी लाइन में बिजली निगम के कर्मचारियों के सहयोग से प्लास्टिक का पाइप डलवाया जा रहा है। फिर इसमें प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे क्षुब्ध होकर कमेटी ने बैठक कर पूजा न करने का निर्णय लिया। इसकी खबर मिलते ही घोरावल विधायक अनिल मौर्य मौके पर पहुंचे। कमेटी के लोगों से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसडीओ को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा। एसडीओ नरेंद्र मीणा का कहना है कि सुरक्षा का हवाला देकर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। तहरीर नहीं दी गई है। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अखिलेश कुमार, शिव शंकर पांडेय, माला चौबे, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें