फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की जांच में कर्मियों के कार्यप्रणाली की खुली पोल

विज्ञापन
कोन कचनरवा की क्षतिग्रस्त सड़क से जल निकासी करती जेसीबी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन ब्लॉक के कचनरवा गांव में सड़क पर जलजभराव होने से रहवासियों और राहगीरों को हो रही परेशानियों की जांच करने के लिए रविवार को ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम की जांच में जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई से जुड़े कुछ कर्मियों की लापरवाही से सड़क पर पानी जमा होने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने दोनों विभागों के लोगों से वार्ता कर मौके पर बुलाया लेकिन कोई नहीं आया। एसडीएम ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी लगाकर जलनिकासी का प्रबंध कराया। एसडीएम ने कहा कि सूचना देने के बाद भी मौके पर न पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

रविवार को किसी ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को सूचना दी कि कचनरवा गांव में सड़क पर पानी जमा हो गया है, इससे रहवासियों और राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। सड़क पर फिसलन होने से बाइक और साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो जा रहे हैं। जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई के क्षेत्रीय जेई आदि से जलनिकासी का प्रबंध कराने को कहा गया लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने तत्काल ओबरा एसडीएम को मौके पर भेजकर समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की काफी हद तक शिकायत सही निकली। एसडीएम ने बताया कि जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई के कुछ कर्मियों की लापरवाही से सड़क पर पानी एकत्र हुआ था। उन्होंने दोनों विभागों के क्षेत्रीय जेई समेत अन्य कर्मियों को मौके पर बुलाया, लेकिन घंटों बाद भी नहीं पहुंचे, इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। कहा कि जेसीबी से जलनिकासी की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें