डाला नगर पंचायत में ओपेनजिम का भूमि पूजन करती नपं अध्यक्ष फूलवन्ती कुमारी। संवाद
डाला। नगर पंचायत डाला के विभिन्न वार्डों में 92 लाख रुपये की लागत से पांच स्थानों पर ओपेन जिम और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वार्ड नंबर चार में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने बताया कि ओपेन जिम और पार्क के निर्माण के लिए वार्ड नंबर एक और चार में भूमि चिह्नित कर ली गई है। शेष तीन स्थानों पर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपेन जिम और पार्क बनने से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे लोगों को व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा।