फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को टेंडर वोटिंग में सिर्फ 15 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। अब शेष 908 मतदाता 21 दिसंबर को मतदान करेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2023-2024 के चुनाव के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन के सदस्य मतदाताओं की कुल संख्या 923 है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच टेंडर वोटिंग कराई गई। इसमें सिर्फ 15 मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की है। इसमें रमाकांत श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र दुबे, इंद्रजीत, गौरव कुमार श्रीवास्तव, राकेश भारती, ललित नारायण, जंग बहादुर, भानु प्रताप, गौरव अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनीस कुमार जायसवाल, नित्यानंद द्विवेदी, राम लगन उरांव व संजय कुमार शामिल हैं। जो वकील मतदाता 21 दिसंबर को आवश्यक कार्य से बाहर चले जाएंगे, उन्हीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर टेंडर वोटिंग कराई गई है। अब 21 दिसंबर को 923 में से 908 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें