छानबीन में राजीव सिंह का भी नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में लग गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक करमा देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, एसएसआई विमलेश सिंह, उप निरीक्षक रुपेश सिंह आदि शामिल रहे।
शराब की बड़ी खेप को हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब और हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए वह पहले भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर चुके हैं। वह केवल वाहन चलाते हैं। बरामद शराब का मालिक राजीव सिंह सिद्धू है। उसने शराब से भरी दोनों ट्रकों को जालंधर पार कर अमृतसर रोड व्यास के स्थान पर दिया। उन्हें 50 हजार रुपये भी दिए गए। यह शराब बिहार में एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था। वह कई बार इस तरह की ट्रकों को बिहार पहुंचा चुके हैं।