फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के फफराकुण्ड नाले में मंगलवार को एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई। चोपन के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत रामलखन (55) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम पंचायत पनारी के फफराकुण्ड निवासी राम लखन ओबरा डैम के तटवर्ती इलाके के जंगल में जा रहे थे। जंगल से पहले ओबरा डैम में जाने वाले नाले को पार करने के दौरान डूब गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कई घंटों की खोजबीन के बावजूद राम लखन का कोई पता नहीं चला। मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे ओबरा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने भी खोजबीन में तेजी लायी। चोपन से आये गोताखोरों ने शाम पांच बजे शव को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें