फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। चोपन थाना क्षेत्र के डाला मस्जिद के समीप स्थित नाले के पास कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार रात का बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डाला चौकी इलाके के कोलान बस्ती निवासी बहादुर (58) रविवार की रात किसी काम से बाजार गया था। रात के वक्त अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तभी नाले के पास स्थित कुएं में लडखड़ाकर गिर गया। गिरते हुए कुछ लोगों ने उसे देख लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन बहादुर को कुएं से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें