फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी रिलीज ऑर्डर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला रेलवे क्रॉसिंग के पास से सोमवार को पुलिस ने फर्जी रिलीज आर्डर पर वाहनों को छुड़ाने के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बीते वर्ष ओवरलोड और अन्य कागजात के अभाव में सीज किए गए वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर पर छुड़ाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी म्योरपुर समेत अन्य थानों में परिवहन विभाग से ओवरलोड और विभिन्न कागजातों के अभाव में सीज किए गए वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर बनवा कर थानों से वाहन छुड़ाने का गोरखधंधा करता था। बीते वर्ष पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उसके खिलाफ स्थानीय थाने के अलावा बभनी, हाथीनाला, विंढमगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने चंदौली जिले के रहने वाले आरोपी अशोक कुमार सिंह गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे की धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें