विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोरवा गांव में कोन-विण्ढमगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम छह बजे बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रोरवा में पाण्डू नदी पुल के पास दुर्घटना हुई। एम्बुलेंस से से घायल को पीएचसी कोन भेजा गया। शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्घी भेजा गया है। मृतक और घायल झारखंड के रहने वाले है। समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। घायल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।