म्योरपुर थाना में अवैध तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक।
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवटोला गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बुधवार को अयोध्या गोंड पुत्र दल्लू गोंड निवासी सुपाचुआं को भूक्कू पहाड़ी के पास से गिरफ्तार किया।