फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निकायों में आए 18 शिकायतों का मौके पर समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायतों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। निकायों में आए कुल 18 शिकायतों को सुनते हुए अधिशासी अधिकारियों ने निस्तारण कराया। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

निकायों में जनसुनवाई (संभव) दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित हुआ। सभी निकायों में इसका आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर समस्याओं का निस्तारण कराया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान चार शिकायतें आई, जिसका निस्तारण कराया गया। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में दो, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में दो तथा नगर पंचायत अनपरा में दो समस्याओं का निस्तारण हुआ। इस प्रकार से इन निकायों में आए कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई। नगर पंचायत पिपरी और दुद्धी में एक भी मामले नहीं आए। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक सोमवार को निकायों में संभव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है, इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें