फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले दिन विशेषज्ञों ने तीन बंधियों की परखी सुरक्षा

विज्ञापन
करगरा बंधी का निरीक्षण करती विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम। विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। पांच दशक पुरानी बंधियों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंची। टीम ने पहले दिन करगरा, अमौली और रघुनाथपुर बंधी का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी स्थिति का जायजा लिया। बंधियों की मौजूदा स्थिति, संरचना और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। डैम सेफ्टी मैनेजमेंट के मनी कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम में डिजाइन विशेषज्ञ अवधेश कुमार और जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ डॉ. बृजेंद्र कुमार मिश्रा शामिल रहे। टीम ने सिंचाई निर्माण खंड रॉबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार सिंह और सहायक अभियंता राकेश दत्त मिश्रा के साथ बंधियों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने बंधियों के विभिन्न हिस्सों का मौके पर निरीक्षण करने के साथ उनकी तकनीकी स्थिति की जानकारी ली। लंबे समय से संचालित इन बंधियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी बिंदुओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से बंधियों से जुड़े अभिलेख और तकनीकी जानकारी भी ली गई। तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम की ओर से बुधवार को नरसो और देवरी बंधी का स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित है। अगले दिनों में टीम अन्य चिह्नित बंधियों की भी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी स्थिति का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें