फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मकर संक्रांति पर राज्यमंत्री ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और उनकी पत्नी चोपन ब्लाॅक प्रमुख लीला गोंड ने बाड़ी स्थित अपने आवास के समीप प्राथमिक विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को जरूरतमंदों में कंबल वितरण किए। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को कंबल मिले, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मकर संक्रांति का दिन पुण्य अर्जित करने का दिन है। इसलिए इस पर्व पर जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बगैर भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे, पूर्व मंडल चोपन अध्यक्ष सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, नित्यानंद दुबे, मंडल मंत्री टाटा चौधरी, अजय देव, अविनाश जायसवाल, अविनाश पांडेय, मीनू चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें