फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देवउठनी एकादशी पर घर-घर हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में आरएसएस की ओर से तुलसी विवाह में शामिल महिलाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बीजपुर। देवउठनी एकादशी पर शनिवार को रिहंदनगर समेत बीजपुर क्षेत्र के अधिकांश घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता तुलसी और शालिग्राम भगवान का विधि-विधान से विवाह कराया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। रिहंदनगर में आयोजित समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तुलसी माता को लाल चुनरी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, फूल-माला और मिठाई अर्पित की। विवाह की रस्में पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी विवाह के साथ ही चार माह से रुके मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाते हैं। क्षेत्र के अन्य मंदिरों और घरों में भी तुलसी विवाह की झांकियां सजाई गईं। देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें