फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओम पाठक और रूद्र शर्मा अव्वल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानाचार्य संतोष सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण और वैकल्पिक ऊर्जा के मॉडल ने लोगों को आकर्षित किया। जबकि गणित सूत्रों तथा पाइथागोरस जैसे प्रमेय संबंधित क्रियात्मक मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। सीनियर वर्ग में ओम पाठक तो जूनियर वर्ग में रूद्र शर्मा अव्वल रहे। शुक्रवार को आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इसमें सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग के बच्चों ने क्रियात्मक मॉडल प्रस्तुत किए जो पर्यावरण तथा वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित था। इसके अतिरिक्त बच्चों ने गणित के सूत्रों तथा पाइथागोरस जैसे प्रमेय संबंधित क्रियात्मक मॉडल भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल महेश चंद्र, डॉ. मंजू सिंह, जावेद अंसारी, महेंद्र यादव, इंद्रेश कुमार गुप्ता, विनीत कुमार ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आकलन कर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। जूनियर वर्ग में 10वीं के छात्र रूद्र शर्मा प्रथम स्थान व सत्यम मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 12वीं के ओम पाठक प्रथम स्थान, 11 के अभिजीत द्वितीय तथा 11वीं की ही अमृता सोनी और ओम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को विज्ञान, गणित और शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार आगे बढ़े इसके बारे मे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें